आत्महत्या के मामले दो पुलिसकर्मियों सहित भाजपा नेता की जमानत याचिका मंजूर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार सिंह ने भाजपा नेता रजनेश राजपूत, सिपाही यशवंत व महेश उपाध्याय की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। एक-एक लाख रुपये का निजी बंध पत्र जमानत राशि पर रिहा करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गुतासी निवासी रामरहीस के पुत्र दिलीप ने पेंट में सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था। न्यायालय ने रिमांड मंजूर कर जेल भेज दिया था। पुलिस कर्मी व भाजपा नेता के अधिवक्ता महेश चंद्र यादव ने जिला जज के समक्ष याचिका दायर कर दलीलें पेश कीं। जिला जज ने दोनों पक्षों का कथन सुनने के बाद यशवंत, महेश उपाध्याय, रजनेश राजपूत की जमानत याचिका मंजूर कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *