पिकअप में भरकर जा रहे गोवंशों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई तीखी नोंकझोंक
शममशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद के ठंडी कुइयां मार्ग पर गोवंश की तीन गाडिय़ां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ीं। जिसमें गोवंश बुरी तरीके से भरे थे। जिन्हें ठंडी कुइयां से किसरोली मार्ग पर रोक लिया और शमशाबाद थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे फैजाबाद चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने गोवंश से भरी गाडिय़ों को कब्जे में लिया। गोवंश को लेकर जा रहे बृजेश गुप्ता निवासी कलान को भी पकड़ लिया। बजरंग दल गौ रक्षा टीम में मनमोहन सिंह राणा, जिला गौ रक्षा विज्ञान प्रमुख मनोज, गौरक्षक आकाश सिंह, नगर प्रमुख शिवम, अंकित, अमित, कृष्ण आदि के अलावा जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद अखिलेश मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुकेश बाथम, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद अभिषेक शाक्य, बजरंग दल और शमशाबाद के श्रीनिवास चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद शमशाबाद नगर मंत्री करण पाल सिंह, सुदीप राजपूत जिला संयोजक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *