क्योंलडिया/ बरेली, समृद्धि न्यूज़। भदपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अलहैया का विलय निकटवर्ती उच्च प्राथमिक विद्यालय अलहैया में हो गया है। अब रिक्त हुए भवन में बाल वाटिका का शुभारंभ कर दिया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्ण गंगवार एवं समाजसेवी भानु प्रताप सिंह के द्वारा विद्यालय भवन में ध्वजारोहण करने के पश्चात उसे बाल वाटिका के रूप में संचालित करने हेतु उसका उद्घाटन किया। सर्वप्रथम छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा प्रातः काल में प्रभात फेरी निकाली गई तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गणों एवं शिक्षकों का प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के द्वारा बैज लगाकर के स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राजेश कुमार ने बताया कि उपस्थित गणमान्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं एआरपी गण के द्वारा विद्यालय की बाल वाटिका की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए कहा गया कि यह एक आदर्श बाल वाटिका के रूप में स्थापित एक आकर्षक व सुविधा संपन्न बाल वाटिका है। कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया । प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में डायट मेंटर कृष्ण कुमार एआरपी गण विवेक सक्सेना माधुरी दीक्षित शिक्षक सुशील तंवर राजेश कुमार एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा ग्राम समाज के गणमान्य व्यक्तियों व अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।
