धूमधाम से मनाया गया बलदाऊ का जन्मोत्सव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्राचीन मंदिर श्री दाऊजी महाराज का परंपरागत उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रात काल मंगला दर्शन आरती प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में विद्वान पंडित रमेश चंद्र त्रिवेदी, कृष्णकांत गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, पंकज, राजदीप, नरेंद्र ने विधिवत पंचामृत, दूध, दही, शहद, पवित्र गंगाजल पांच गव्य के साथ अभिषेक किया। पंडित शशांक मिश्रा, पंडित रमेश त्रिवेदी, पंडित सतीश चंद्र शुक्ला, गोपाल मिश्रा ने वेद मंत्रों के साथ स्वास्तित वाचन किया। महिला मंडल की महिलाओं ने मंगल की बधाई गीत क्या कर खुशियां मनाई। आनंद कुमारी गुप्ता, श्वेता गुप्ता, सोनी, पूजा आदि ने मंगल गीत गए। उत्तम वर्मा, पप्पन वर्मा, सूर्यकांत, मणिकांत गुप्ता, निर्मल दीक्षित, अभय दुबे ने आगन्तु भक्तों का स्वागत किया एवं प्रसाद वितरण किया। दाऊजी महाराज का भाव एवं दिव्य दर्शन आरती के साथ प्रसाद वितरण किया। नगर के प्राचीन एवं एक मात्र महाराज का मंदिर है जिसमें धूमधाम के साथ दाऊ उत्सव मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *