घर के बाहर खेलते समय बाढ़ के पानी में डूबकर बालिक की मौत

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर खेलते समय बाढ़ के भरे पानी के गड्ढे में डूबने से बालिका की मौत हो गई। जानकारी होने पर स्वजनों ने मशक्कत के बाद बालिका के शव को बाहर निकाला। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी समीम की १३ वर्षीय पुत्री शिफा गुरुवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर भरे बाढ़ के पानी में खेल रही थी। घर से कुछ दूरी पर एक गहरा गड्ढा था। बालिका खेलते-खेलते गड्ढे में भरे पानी में डूब गई। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। काफी समय तक वापस न निकलने पर बच्चों ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में स्वजनों ने बालिका के शव को कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ पाया, लेकिन तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी। शव देखते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतका की मां जुलेखा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *