बैंक मैनेजर और दलाल ने किसान को लोन दिलाने का झांसा देकर 11 लाख हड़पे

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। मौरावां कस्बे की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक और एक दलाल द्वारा की गई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हुलासी खेड़ा निवासी किसान फूलचंद्र पुत्र भवरेश्वर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है।

रायबरेली निवासी दलाल शिवाकांत सिंह ने एक कार्यक्रम में फूलचंद्र से मुलाकात की। उसने बैंक मैनेजर प्रीति सिंह से अपनी जान-पहचान का हवाला देते हुए उद्योग के लिए लोन दिलाने का प्रस्ताव रखा। चक्की और सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए 9.90 लाख रुपए के लोन का वादा किया गया।

फूलचंद्र ने 1.10 लाख रुपए मार्जिन मनी बैंक में जमा की। साथ ही 30 हजार रुपए फाइल चार्ज के रूप में बैंक मैनेजर प्रीति सिंह को दिए। बैंक मैनेजर ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। 18 अप्रैल को फूलचंद्र के खाते से 11 लाख रुपए एक अन्य फर्म को ट्रांसफर कर दिए गए।

जब फूलचंद्र ने बैंक मैनेजर से जानकारी मांगी तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। बैंक मैनेजर ने उन्हें मुकदमा लिखवाकर जेल में डालने की धमकी भी दी। फूलचंद्र का आरोप है कि उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। मौरावां थाना सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की गई है।

पीड़ित ने कहा कि अगर बैंक मैनेजर ने मेरे नाम स्वीकृत हुए लोन के पैसे नहीं दिए तो व उन्नाव प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की तो मुख्यमंत्री ने मिलकर इंसाफ की मांग करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *