
अविवि में मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती।
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के दिशा निर्देशन में परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र,कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा,प्रो0 चयन कुमार मिश्र,प्रो0 के0के0 वर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक,परीक्षा नियंत्रक उमानाथ व उप कुलसचिव डाॅ0 रीमा श्रीवास्तव सहित शिक्षकों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ0 मिश्र ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि दोनों महापुरूषों का जन्म आज ही के दिन हुआ था।दोनों सादगी की प्रतिमूर्ति थे।हम सभी को इनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से सीखना चाहिए।कार्यक्रम में कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा ने कहा कि दोनों महापुरूषों के देश में दिए गए योगदान को भुलाया नही जा सकता है।इनके बारें में जितना जाना जाएं वह कम है।गांधी जी के सत्य एवं अंहिसा ऐसे अस्त्र थे जिस पर चलने के लिए उन्होंने सभी को प्रेरित किया और देश को आजादी दिलाई,वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया।शांति के सिद्धातों पर चलने की प्रेरणा दोनों महापुरूषों से मिलती है।कार्यक्रम में भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स के प्रो0 के0के0 वर्मा ने कहा कि गांधी एवं लाल बहादुर के विचार एक थे।इन दोनों के विचारों में विरोधाभास नही था।इनके उपदेश एवं आचार हम सभी को आत्मसात् करना चाहिए।परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि सत्य अंहिसा के पुजारी गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा लगाने वाले लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को सभी को अपनाना चाहिए। कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 राजेश सिंह ने कहा कि दोनों विभूतियों ने सत्य अंहिसा के साथ देश को जोड़ने का कार्य किया है। उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान योग विज्ञान की शिक्षिका गायत्री वर्मा सहित शिक्षकों,अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा बापू के भजन गुनगुनाएं गए,जिसमें रघु पति राघव राजा राम…….एवं वैष्णव जन तेने कहिए भजन से श्रोता मंत्रमुग्ध हुए।इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका सिंह,अभीष्ट दीक्षित, राकेश कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने किया।इस अवसर पर प्रो0 गंगाराम मिश्र, प्रो0 अनुपम श्रीवास्तव,डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र,ज्ञान प्रकाश टेकचदांनी,डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी,डाॅ0 विमल यादव,डाॅ0 त्रिलोकी यादव,डाॅ0 अजय शुक्ला,डाॅ0 अंकित मिश्र,अनूप कुमार,अभियन्ता आरके सिंह, अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय, गिरीश चन्द्र पंत,राजीव तिवारी, आशीष मौर्य,दिलीप पाल, ब्रह्मानंद व श्याम कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
