बार एसोसिएशन चुनाव: पन्द्रह नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया वर्ष 2025-26  दिनांक 27.01.2025 से शुरु होकर दिनांक 05.02.2025  को चुनाव की अधिसूचना जारी की गयी थी। समस्त चुनाव प्रक्रिया प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पर्यवेक्षक के निर्देशन में चल रही है। सोमवार को प्रात: नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारम्भ हुई। जिसके क्रम में सायंकाल 5 बजे तक कुल 15 नामांकन पत्र विक्रय किये गये। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष एक, उपाध्यक्ष तीन, सचिव एक, कोषाध्यक्ष तीन, संयुक्त सचिव (महिला) एक, संयुक्त सचिव चार, कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) दो पद हेतु नामांकन पत्र संभावित प्रत्याशियों द्वारा क्रय किये गये। नामांकन पत्र कल दिनांक 11.02.2025 को सायंकाल 5:०० बजे तक विक्रय किये जायेंगे तथा नामांकन प्रस्तुत करने का दिनांक 12.02.2025 से दिनांक 17.02.2025 प्रात:10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं तथा दिनांक 28.02.2025 को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *