बाराबंकी: 16 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता ने लड़ी जिदंगी की जंग, अस्पताल में तोड़ा दम

दरिंदे वीडियो बनाकर कर रहे थे प्रताडि़त, एक आरोपी उस्मान भाग गया विदेश
बाराबंकी: असंद्रा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म शिकार पीडि़ता ने अस्पताल में 16 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद बुधवार को दम तोड़ दिया। सूत्रों की माने तो दुष्कर्म की घटना का मुख्य आरोपी उस्मान विदेश भाग गया है। पुलिस ने महिला की सहेली शांति और सहेली के प्रेमी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। उस्मान के भारत प्रत्यर्पण के लिए विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। गिरफ्तार विनोद भाजपा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके एक नेता का चचेरा भाई बताया जा रहा है।
करीब डेढ़ माह पहले पुलिस चौकी सिद्धौर क्षेत्र के एक गांव में निमंत्रण में जाने की बात कहकर साथी महिला ने विशेष समुदाय युवक से रेप कराया। इसका वीडियो उसके साथ रहे दूसरे युवक ने बनाया। दुष्कर्म का आरोपी युवक सऊदी चला गया। उसके बाद उसका साथी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का प्रयास किया। इससे पीडि़ता महिला ने एक जुलाई को कीटनाशक पी लिया। मामले में पुलिस आरोपी महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा है। असंद्रा कोतवाली से संबंद्ध पुलिस चौकी सिद्धौर क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 35 वर्षीय विवाहिता के पति का कहना है कि वह केरल प्रांत में रहता है। पत्नी बच्चों के संग गांव रहती है। आरोप है कि ७ जून की रात गांव निवासी आरोपी महिला शांति देवी ने उसे पड़ोसी गांव में निमंत्रण के बहाने बुलाकर ले गई थी। रास्ते में एक गांव के ही विशेष समुदाय आरोपी युवक व उसका साथी मिला। आरोप है कि युवक ने उसके साथ रेप किया। इसका वीडियो दूसरे युवक ने बनाया। आरोप है कि दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पत्नी को लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। इसी से परेशान होकर उन्होंने १ जुलाई को कीटनाशक पी लिया था। अस्पताल में भर्ती पत्नी ने बुधवार को दम तोड़ दिया। उनका बेटा करीब पांच साल का है। परिजनों ने तीन दिन पहले असंद्रा थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। असंद्रा के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरोपी उस्मान सऊदी अरब में है और उसे वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *