बाराबंकी: दो कारों में टक्कर के बाद लगी आग, 5 की मौत

समृद्धि न्यूज। बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सडक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सुबेहा थाना क्षेत्र में कुड़वां गांव के पास एक ब्रेज़ा कार ने खड़ी वैगनआर को टक्कर मार दी। कारों की भीषण टक्कर के बाद उनमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वैगन आर कार में मृतक गुलिशता पत्नी जावेद अशरफ वाराणसी मायका घोसी, समरीन पुत्री जावेद अशरफ, इलमा खान, इश्मा खान, जियान और घायल जीशान पुत्र गफ्फार खानपुर घोसी मऊ सवार थे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एक कार गाजियाबाद की जबकि दूसरी दिल्ली की है। माना जा रहा है कि कार में पति पत्नी और दो बच्चे थे। यह लोग पानी पीने के लिए कार रोक कर निकले थे, तभी दूसरी कार आ टकराई। एसपी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *