हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार की शाम बारावफात को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में दोनों समुदाय के लोगो के साथ शांति समिति की बैठक कर दोनों समुदाय के लोगो से शांतिपूर्ण तरीके से बारावफात मनाने की अपील किया है कहा की शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द में व्यवधान उत्पन्न करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जायेगा इस दौरान एसआई श्यामलाल, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप यादव,विजेंद्र पाण्डेय, प्रशांत कुमार दुबे, शशिकांत सिंह, रसीद खान, सावीर अली, कुतबुद्दीन, मुन्ना अली, कलीम आदि मौजूद रहे
