बेसिक कोर्स एवं एडवांस कोर्स स्काउट गाइड के शिविर का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में स्काउट गाइड के कई कोर्स शुरु हुए। बेसिक स्काउट मास्टर, बेसिक गाइड कैप्टन, बेसिक फ्लाक लीडर, एडवीश स्काउट मास्टर एवं एडवांस गाइड कैप्टन कोर्स की शुरुआत बुधवार को शुरु हुई। जो 13 फरवरी तक सम्पन्न होगी। कोर्स की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के चित्र पर मुख्यायुक्त दिनेश कुमार वर्मा एवं एसओसी कानपुर मण्डल प्रज्ञा सिंह ने माल्यार्पण किया। एलओसी कृष्ण कुमार, काउंसलर डा0 विवेक, मोहम्मद समीम, रामपाल गिरी, सुनील कुमार, चमन शुक्ला, वीना गौतम, भारती मिश्रा मौजूद रही। प्रथम दिन ध्वज शिष्टाचार प्रज्ञा सिंह प्रादेशिक सहायक संगठन आयुक्त कानपुर व रोवर लीडर योगेश कुमार, आईटी कोआर्डिनेटर एवं सभी दायित्वधारी उपस्थित रहे।

शिविर का संचालन सचिव डा0 महेश चन्द्र राजपूत एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त डा0 जितेन्द्र कुमार यादव ने किया। प्रशिक्षक विपिन कुमार मिश्रा, एलओसी गाइड विनीता, सुधीर कुमार कुशवाहा मौजूद रहे। प्रथम दिवस पर पंजीकरण परिचय के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। शिविर में सहयोग पुष्कर मिश्रा, पुष्पेन्द्र शर्मा, पुष्पा सिंह, आशीष कुमार ने किया। दैनिक कार्यक्रम की विस्तृत से जानकारी दी गई। मुख्यायुक्त प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ऐस्तर रोज दयाल, अमन मनीला मैसी, सुनील कुमार, डा0 यशवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने शिविर में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *