उत्तर प्रदेश में चल रहा बत्ती उतारो, हूटर हटाओ अभियान

अभियान की आड़ में प्रशासनिक अफसरों की बेइज्जती कर रही पुलिस

अब पुलिस पर आरोप लग रहे हैं कि अभियान की आड़ में प्रशासनिक अफसरों की बेइज्जती कर रही है. प्रशासनिक अफसरों का बीच सड़क पर वीडियो बनाया जा रहा है. कई जिलों में बकायदा अभियान चल रहा है. इस अभियान के चपेट में आ रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी और जनपदों में तैनात जूनियर और सीनियर पीसीएस, जूनियर IAS भी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में चल रहा बत्ती उतारो, हूटर हटाओ अभियान
अभियान की आड़ में प्रशासनिक अफसरों की बेइज्जती कर रही पुलिस
प्रशासनिक अफसरों का बीच सड़क बनाया जा रहा है वीडियो
RTO, ARTO बैकफुट पर, बत्ती और हूटर उतार रही पुलिस
प्रशासनिक अफसरों और पुलिस के बीच में सड़क पर अदावत
ADM, SDM, CMO, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आक्रोशित
जनपदों में तैनात जूनियर IAS और PCS अफसर भी परेशान हैं
नायब तहसीलदार अपनी प्रेगनेंट पत्नी को लेकर जा रहे थे
रास्ते में ही पुलिस ने बत्ती हटवाई और चालान काट दिया
पुलिस ने मिर्जापुर में एडीएम की बत्ती बीच सड़क उतार ली
सहारनपुर में तैनात महिला SDM का CO ने हूटर उतरवा दिया
कासगंज में तैनात SDM का भी हूटर पुलिस ने उतरवा दिया
बीच सड़क पुलिस द्वारा पुरानी खुन्नस निकालने की भी चर्चा
चौराहे-चौराहे अफसरों की गाड़ी का इंतजार कर रही है पुलिस
प्रशासनिक अफसरों की गाड़ी देख कैमरा ऑन, बत्ती गुल कर रही पुलिस
बीच सड़क ऐसी कार्रवाई को बेइज्जती मान रहे प्रशासनिक अफसर

IAS की पुलिस ने बत्ती उतरवाई !!

बाराबंकी ज़िले में ड्यूटी से लौट रही IAS अफ़सर की गाड़ी बीच बाज़ार में रोककर पुलिस ने बत्ती और हूटर उतरवा दिया, पुलिस वाले यही तक नही माने बल्कि उसका वीडियो बनाकर मीडिया में वायरल कर दिया कि देखो पुलिस कैसे IAS अफ़सर की बत्ती भी उतार दे देती है ! …पुलिस जब IAS अफ़सर की बत्ती उतार रही थी तब उसमें बैठी IAS दिव्या सिंह ज्वाइंट_मैजिस्ट्रेट बाराबंकी के रूप में अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस ने नही सुनी, घटना की जानकारी जब DM को मिली तो वह बेहद नाराज़ हुए। पुलिस कप्तान ने फौरन ही बत्ती उतारने वाले पुलिस अफसरों को लाइन हाज़िर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *