बीसीसीआई ने महिला खिलाडि़य़ों की मैच फीस की दोगुनी से भी ज्यादा

समृद्धि न्यूज। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट में समान वेतन संरचना की ओर कदम बढ़ते हुए महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की मैच फीस दोगुनी से भी अधिक बढ़ा दी है। बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट में समान मैच फीस की ओर कदम बढ़ते हुए महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की मैच फीस दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ा दी है। जिसके मुताबिक, महिला खिलाडिय़ों को घरेलू वनडे और मल्टी-डे (लंबे फॉर्मेट) मैचों में प्लेइंग XI का हिस्सा होने पर प्रति दिन 50,000 रुपए मिलेंगे, वहीं, रिजर्व खिलाडिय़ों को प्रति मैच 25,000 रुपए की राशि दी जाएगी। दूसरी ओर टी20 मैचों के लिए प्लेइंग XI की खिलाडिय़ों को 25,000 रुपए और बेंच पर बैठी खिलाडिय़ों को 12,500 रुपए प्रति मैच का भुगतान होगा। बता दें, इससे पहले सीनियर महिला खिलाडिय़ों को प्लेइंग XI  में होने पर 20,000 रुपए और बेंच पर 10,000 रुपए मिलते थे। बीसीसीआई के अधिकारियों के अनुसार कोई महिला क्रिकेटर पूरे सत्र के दौरान सभी प्रारूपों में खेलती है, तो वह 12 लाख से लेकर 14 लाख रुपये तक कमा सकती है, शीर्ष परिषद ने जूनियर महिला क्रिकेटरों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि की है। अंडर-23 और अंडर-19 श्रेणियों की खिलाडिय़ों प्लेइंग इलेवन में शामिल को प्रतिदिन 25,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जबकि रिजर्व खिलाडिय़ों को 12,500 रुपये मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *