चुनाव को लेकर बीडीओ व बीईओ ने प्रधानाध्यापकों की ली बैठक

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नवाबगंज स्थित खण्ड शिक्षा कार्यालय पर बीईओ व विकास खण्ड अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों की बैठक बुलाकर पोलिंग बूथ की व्यवस्था सुधारण करने के निर्देश दिये।
खंड शिक्षा कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा तथा विकास खण्ड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक ली। उन्होंने पोलिंग बूथ की व्यवस्था सुदृढरण करने के निर्देश दिए। शिक्षकों को बताया कि पोलिंग बूथ पर शौचालय, लाइट, व्हीलचेयर, पेयजल, कायाकल्प तथा विद्यालय के रंगाई-पुताई आदि को चुनाव से से पहले व्यवस्था कर ली जाये। इस मौके खण्ड शिक्षाधिकारी अमर सिंह राणा, विकासखंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक शालिग्राम गंगवार, रोहित द्विवेदी सहित क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *