बीडीओ ने सचिवों की बैठक लेकर की साप्ताहिक समीक्षा

पोलिंग बूथ पर व्यवस्थायें दुरुस्त करने पर रहा फोकस
करोली गौशाला में न तो चारा और न ही भूसा मिला
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने ग्राम सचिवों की बैठक कर साप्ताहिक समीक्षा की। वहीं पोलिंग बूथ सही करने के निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने ग्राम सचिवों की बैठक बुलाई। जिसमें क्षेत्र में उन्होंने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जिसमें कई ग्राम पंचायत के पोलिंग बूथ पर व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिये। जिसमें अभी तक दर्जनों पोलिंग बूथ पर व्हीलचेयर नहीं पहुंची हैं। यह सुनकर विकास खण्ड अधिकारी का पारा चढ़ गया। विकास खंड अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों के जिला अध्यक्ष तथा एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार करवाने की बात कही। वहीं उन्होंने बुधवार को करोली गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें विकास खंड अधिकारी को गोवंशों के चारा खाने वाली जगह टूटी मिली और ना ही हरा चारा मिला और ना ही भूसा आदि की व्यवस्था कोई मिली। जिस पर विकास खंड अधिकारी ने ग्राम सचिव मोतीलाल को बताया कि वह जल्द से जल्द गौशाला की व्यवस्था सही करवा लें और ग्राम प्रधान को भी बता दें कि गौशाला की व्यवस्था सही कर दें नहीं तो इतना अधिक धन गौशाला को दिया जा रहा है और उससे भी व्यवस्था सही नहीं हो रही है, तो संबंधित के विरुद्ध रिकवरी करने के उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट की जाएगी और ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान आदि संबंधित लोगों से गौशाला पर खर्च हुए धन की रिकवरी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *