उग्र रुप देख मौके से खिसके, पीडि़ता की नहीं लिखी गई रिपोर्ट
उच्चाधिकारियों से शिकायत कर न्याय की महिला कर्मी ने लगायी गुहार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बढ़पुर ब्लाक के बीडीओ द्वारा एक महिला कर्मी पर कार्यालय के कार्य से हटकर काम कराने का आदेश मानने का दबाव बनाया। उसने कई बार नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो उसने अधिकारी को अपनी भाषा में हाथपैर चलाकर जबाव दिया। किसी तरह वह वहां से बचकर निकल गये। इस घटना की किसी भी अधिकारी व बीडीओ ने पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की माने तो बढ़पुर ब्लाक के अधिकारी ने कार्यालय में काम करने वाली एक महिला पर कई बार दबाव बनाया कि वह उनके द्वारा दिये गये हर आदेशों का पालन करें, चाहें वह कार्यालय से संबंधित हो उससे हटकर। महिला कर्मी का कहना था कि हम सरकार के नौकर है, कार्यालय से संबंधित और मेरे पद के अनुसार जो भी काम होगा वह करेगी, लेकिन इससे हटकर निजी कार्य नहीं करूंगी। अधिकारी की लिखा पढ़ी से तंग आकर शुक्रवार को अवला नारी ने चंडी का रुप धारण कर लिया और फिर क्या था अधिकारी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। बढ़पुर ब्लाक में तैनात पीडि़त महिला कर्मी ने बीडीओ द्वारा किये जा रहे मानसिक उत्पीडऩ के संदर्भ में उच्चाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीडि़त महिला कर्मी ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बढ़पुर ब्लाक के बीडीओ पर कई ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी कई तरह के पहले भी आरोप लगाये, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके चलते अधिकारी के हौसले बुलंद है। वहीं इस संदर्भ में बढ़पुर ब्लाक में तैनात बीडीओ ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
महिला कर्मी से अभद्रता करना बीडीओ को पड़ा भारी
