बीडीओ ने रोजगार सेवकों व सचिवों की ली बैठक, दिये दिशा निर्देश

 कार्यों में शिथिलता बरतने पर दो सचिवों को दी गयी मौखिक चेतावनी
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने चार्ज संभालने के बाद पहली बैठक बुलायी। बैठक में ग्राम रोजगार सेवकों तथा ग्राम सचिवों के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय के सभागार परिसर में बुधवार को नवागंतुक विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने पहली बार ग्राम सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें विकास खंड अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास में चेकर प्रगति समीक्षा की। जिसमें ग्राम सचिव प्रवीण कुमार, वेद प्रकाश के कार्यों में शिथिलता पाई गई। जिसमें दोनों सचिवों को मौखिक चेतावनी दी गई। वही एडियो समाज कल्याण अंकुश कटियार से वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन तथा अन्य योजनाओं के बारे में समीक्षा की गई। वहीं स्वच्छता सप्ताह के तहत एडियो पंचायत तथा ग्राम सचिवों को विकास खंड अधिकारी ने निर्देशित करते हुए बताया कि वह ग्राम पंचायत में एंटी लार्वा का छिडक़ाव तथा स्वच्छ बनाने का कार्य करें। वही अन्नपूर्णा भवन 6 ग्राम पंचायत में बन रहे हैं। जिनमें तीन ग्राम पंचायत में अभी इस्टीमेट ही नहीं मिले हैं। जिससे कि अन्नपूर्णा भवन पूर्ण कराए जा सकें। विकास खंड में संचारी रोग एंटी लार्वा, गौशाला की समीक्षा की गई। जिसमें समस्त गौशालाओं में साफ -सफाई तथा गोवंशों को भूसा दाना आदि के बारे में भी कोई कमी न होने पाए। इसके लिए संबंधित सचिवों को निर्देशित किया गया। वहीं फैमिली आईडी, सीएम डैशबोर्ड आदि के लिए भी ग्राम पंचायत ही उत्तर का उत्तरदायित्व होगा। वही मनरेगा योजना सहित जीरो पॉवर्टी में अधिक सहायता पंजीकरण कराए जाने के निर्देश दिये गये। जिससे कि सभी को लाभ मिल सके। इस मौके पर बीडीओ के अलावा एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी सुखदेश सिंह, एडियो समाज कल्याण अंकुश कटियार, सचिव अनुपम बाजपेई, कुलदजीप राजपूत, प्रमोद शुक्ला, जगवीर सिंह यादव, बृजेश कुमार, कामता प्रसाद पटेल, प्रवीण कुमार, मोतीलाल, वेद प्रकाश, वरिष्ठ लिपिक स्थापना आलोक दीक्षित, कनिष्ठ सहायक राज भारती तथा समस्त ग्राम रोजगार सेवक बैठक में मौजूद रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग से सुपरवाइजर रिजवाना, आंगनवाड़ी कार्यालय से इंचार्ज सीडीपीओ सुनीता उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *