बीडीओ ने समीक्षा बैठक कर सचिवों को समय पर पूर्ण कार्य करने के दिये निर्देश

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड नवाबगंज के सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी ने सरकार की योजनाओं को धरातल पर दिखाने के साथ-साथ सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये, साथ ही बैठक में मौजूद सचिवों की जमकर क्लास लगायी।
नवाबगंज विकासखंड कार्यालय पर विकासखंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने ग्राम सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्र में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों तथा आवास योजना, मनरेगा योजना सहित कई विकास कार्यों के समीक्षा की। उन्होंने ग्राम सचिवों को बताया कि वह जल्द से जल्द अपने क्षेत्र में बन रहे आंगनबाड़ी केंदो की प्रगति कर विकासखंड कार्यालय को उपलब्ध करायें। बीडीओ गगनदीप सिंह ने कई योजनाओं के बारे में जानकारियां दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी तथा ग्राम सचिव रविंद्र सिंह, अरविंद कुमार, बृजनंदन लाल, सुनील कुमार, जुबेर अहमद, आकांक्षा सक्सेना, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, कुलदीप राजपूत, धर्मेंद्र पाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *