लिपिक को सचिवों को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने समूह की महिलाओं तथा रोजगार सेवकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर विकास खंड अधिकारी तथा डीपीओ सुनील श्रीवास्तव ने ग्राम रोजगार सेवक तथा समूह की महिलाओं की बैठक ली। बैठक के दौरान काफी समय से लंबित चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी की। वहीं उन्होंने अधीनस्थों के पेंच कसे। ग्राम रोजगार सेवकों से उनके द्वारा कराए गए कार्यों का तथा समूह की महिलाओं के द्वारा उनके गांव में की गई प्रगति के बारे में जानकारियां जुटायीं। कार्यालय के लिपिक सुरेश कुमार को निर्देशित करते हुए बताया कि वह तत्काल प्रभाव से ग्राम सचिवों को एक नोटिस जारी करें कि उनके कार्यों की प्रगति क्या है तथा ग्राम पंचायत में बैठने वाले दिनों को भी दर्शाये, साथ ही जो सचिव बिना अनुमति के अवकाश ले लेते हैं, उन्हें बिना अनुमति के अवकाश न दिया जाये, ग्राम पंचायत में दूर दराज से आए लोगों के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज पंचायत कार्यालय पर दिन सुनिश्चित कर बैठकर गांव की समस्या गांव तक ही रखें। वह किसी भी व्यक्ति को कार्यालय पर आने का मौका ना दें। इसी वजह से ग्राम पंचायत में सचिवालय बनवाए गए हैं। हर ग्राम पंचायत में एक दिन सचिव सुनिश्चित करें और जिसका प्रचार प्रसार भी करवा दें। जिससे कि आम जनमानस को गांव की सुविधा गांव में उपलब्ध हो सके। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी, डीपीओ सुनील श्रीवास्तव, सीडीपीओ मानवेंद्र प्रताप, बीएमएम अनुज शुक्ला, संजीव कुमार के अलावा रोजगार सेवक, समूह की महिलाएं, लिपिक अकाउंटेंट अवनीश सक्सेना, लिपिक सुरेश कुमार, आलोक दीक्षित, मनरेगा सहायक आलोक पाठक, एपीओ गौरव दिवाकर आदि लोगों ने बैठक में भाग लिया।
बीडीओ ने रोजगार सेवकों तथा समूह की महिलाओं की ली बैठक
