बीडीओ ने सचिवों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की जानी हकीकत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने सचिवों के साथ साप्ताहिक बैठक कर विकास कार्यों की हकीकत जानी।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर गुरुवार को विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने जिला अधिकारी के निरीक्षण के बाद ग्राम सचिवों की साप्ताहिक बैठक बुलाई। विकास खंड अधिकारी ने सचिवों के साथ वार्ता कर विकास कार्यों की समीक्षा की। जिसमें फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, आवास रिचेकिंग, शौचालय व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था आदि पर दिया गया। विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को बताया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में व्यवस्था चाक चावंड रखें। अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। सभी ग्राम पंचायत सचिव अपने विकास कार्यों को दुरुस्त कर अपने अभिलेख भी दुरुस्त रखें, ऐसे ही कई बिंदुओं पर विकास खंडाधिकारी अमरेश चौहान ने ग्राम पंचायत सचिवों से बात की। वहीं कुछ आइजीआरएस शिकायतकर्ताओं से फोन कर वार्ता की तथा कई शिकायतों का निस्तारण करवाने के लिए सचिवों को निर्देश दिए। इस मौके पर विकास खंडाधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ ग्राम विकास सुखदेश सिंह, ग्राम पंचायत सचिव प्रमोद शुक्ला, बृजेश कुमार, मोतीलाल, आकांक्षा सक्सेना, प्रवीण कुमार, अनुपम बाजपेई, कामता प्रसाद पटेल, कुलदीप राजपूत, वेद प्रकाश, अरविंद कुमार, कनिष्ठ लिपिक राज भारती, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *