बीडीओ ने सचिवों को गौशाला में सीसीटीवी लगाने के दिये निर्देश

पड़ोसी जनपद शाहजहॉपुर के मिर्जापुर से लाये जा रहे थे अन्ना पशु
गौपालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर नौकरी से हटाने के दिये निर्देश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
विकास खंड क्षेत्र की गौशाला में पड़ोसी जनपद शाहजहॉपुर के मिर्जापुर गौशाला से गुपचुप तरीके से गोवंश आने की जानकारी मिलते ही बीडीओ ने सचिव को गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा गोपालक के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये हैं।

नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कडि़उली में बीते 2 वर्ष पूर्व उच्च अधिकारियों के निर्देशन में एक वृहद गौशाला का निर्माण करवाया गया था। जिसमें किसानों की समस्याओं को देखते हुए भारी संख्या में निराश्रित गाोवंशों को रखा गया था। जिसमें ग्राम पंचायत की देखरेख में ग्राम सचिवों के द्वारा गोवंशों की व्यवस्था हेतु गोपालक नियुक्त किये गये थे। बीते एक एक माह पूर्व किसानों की समस्याओं को देखते हुए विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने क्षेत्र की गौशालाओं के संबंधित सचिवों को निर्देश जारी किये थे कि क्षेत्र के किसानों की फसलों का नुकसान न होने पाए और उनके द्वारा निराश्रित गौवंश को गौशाला में लाया जाए और उनको गौशाला में संरक्षण दिया जाए, लेकिन उनके निर्देश का अनुपालन उनके गोपालकों ने ठीक उल्टा कर दिया। किसी तरह सेटिंग कर पड़ोस के जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर विकास खंड क्षेत्र मिर्जापुर की गौशाला से यहां गौशाला में गोवंश आने लगे। विकास खंड क्षेत्र के मिर्जापुर के कई ग्राम पंचायत से गोवंशों को लाने वाले वाहन चालकों ने वहां से 500 से 700 रुपये प्रति पशु के हिसाब से वसूली करना शुरू कर दिया और विकास खंड क्षेत्र मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर के एडीओ पंचायत ने वाहन चालकों को लिखित पत्र जारी कर दिया। जिस पर वहां के गोवंशों को लाकर नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कडि़उली वाली गौशाला में लाना शुरू कर दिया और वहां से लोगों से धन उगाही शुरू हो गई। जिससे वहां के अधिकारी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के द्वारा बनाया गया पत्र किसी तरह वायरल हो गया। जिसकी जानकारी विकास खंड अधिकारी नवाबगंज गगनदीप सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। जिसमें पाया गया की शमशाबाद विकास खंड क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के निवासी वाहन चालक अपने किसी सेटिंग से नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की गौशाला में गोपालक के सहारे गोवंशों को लाना शुरू कर दिया। जानकारी करने पर बताया कि दो-तीन ही चक्कर लग पाये थे, लेकिन अब दोबारा वह यह नहीं कर पाएंगे। उन्होंने संबंधित सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगवा दें और संबंधित आरोपी गोपालक के विरुद्ध कार्रवाई कर उसको गौशाला की नौकरी से हटाने का कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *