बीडीओ ने प्रगति समीक्षा ठीक न होने पर सचिवों को लगायी फटकार

*सरकार की योजनाओं की प्रगति ठीक करने के निर्देश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
खण्ड विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक में खराब प्रगति को देखते हुए नाराजगी जतायी और संबंधित सचिवों को कड़ी फटकार लगायी। वे बोले कि यदि प्रगति ठीक न हुई तो निलंबन जैसी बड़ी कार्यवाही की जायेगी।
बीडीओ गगनदीप सिंह ने विकास खंड कार्यालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों की खराब प्रगति पर नाराजगी जतायी और ग्राम सचिवों की जमकर फटकार लगाई और तीन दिन के भीतर सभी कार्यों की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि कार्य सही नहीं हुआ तो निलंबन जैसी कार्यवाही भी हो सकती है। बीडीओ ने अंत्योदय योजना की भी समीक्षा बैठक की। जिसमें डीडीओ ने खण्ड विकास कार्यालय पहुंचकर भाग लिया। बीडीओ ने बीएमएम अनुज शुक्ला, संजीव कुमार को निर्देशित किया कि इन योजनाओं के बारे में शासन काफी गंभीर है। उनकी रिपोर्ट अच्छी होनी चाहिए। इस मौके पर एडीओ पंचायत किशनपाल सिंह, एडीओ आईएसबी प्रवेश राजपूत, ग्राम सचिव मानवेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, अनुपम बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, रविंदर सिंह, अरविंद कुमार, कुलदीप राजपूत, आकांक्षा सक्सेना, ब्रजनंदन लाल, आलोक पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *