बीडीओ ने बैंक अधिकारियों की ली बैठक

समूह की महिलाओं के रोजगार के बारे मेें किया विचार विमर्श
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने बीएलबीसी के तहत बैंक अधिकारियों की बैठक बुलायी। जिसमें समूह की महिलाओं के रोजगार के बारे में बैंक के अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के सभी अग्रणी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने बैठक की। जिसमें विकास खंड क्षेत्र के सभी समूह की महिलाओं तथा कर्मचारियों के रोजगार के बारे में विकास खंड क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारियों से बैठक में रोजगार के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिसमें विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने समूह की महिलाओं, ई-सखी तथा उनके रोजगार के लिए लोन आदि दिलाने की बात कही गई। जिससे कि समूह की महिलाएं खुद ही सक्षम होकर और अपना व अपना जीवनयापनकर सकें। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय समिति की बैठक कर उनके बारे में जानकारी की। वही वीएम अनुज शुक्ला के द्वारा अपने अभिलेख पूर्ण न करने पर विकासखंड अधिकारी ने खरी खोटी सुनाई। बैंक कर्मचारियों व प्रबंधकों ने विकास खंड अधिकारी को बताया कि उनके ही विकास खंड के वीएम के द्वारा अभिलेख पूर्ण नहीं कराए जा रहे हैं, तो फिर भला कैसे बैंक अधिकारी अपना कार्य कर सकेंगे। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, सुशील कुमार शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया चंदुईया, अरविंद कुमार प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया गनीपुर जोगदपुर, विश्वदीप राय शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया भाटासा, गौरव कुमार गौतम सहायक प्रबंधक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक नवाबगंज तथा विकासखंड के बीएमएम अनुज शुक्ला, बीएमएम संजीव कुमार, बीएमएम ममता देवी तथा विकासखंड क्षेत्र के कई ग्रामों की समूह, सखी तथा ई-सखी महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *