बीडीओ ने कर्मचारियों की बैठक लेकर योजनाओं की जानी हकीकत

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय पर शासनादेश के अनुसार चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विकास खंड अधिकारी ने कर्मचारियों की बैठक बुलाई।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय आज विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए समस्त ग्राम पंचायत के सचिवों तथा सभी कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक बुलाई। जिसमें पहले ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए उन्होंने सचिवों के साथ बैठक कर उनसे जमीनी हकीकत जानी। वहीं समस्त सचिवों को फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास रिचेकिंग सहित समस्त योजनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली तथा जिन ग्राम पंचायत में काम पिछड़ा चल रहा है उनके ग्राम पंचायत के सचिवों को हिदायत देते हुए जल्द से जल्द कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही गई। वहीं एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह से क्षेत्र में ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था के बारे में भी समीक्षा की गई। वहीं एसआईआर प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाने के लिए समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया। विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने बताया कि समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि जो क्षेत्र से लाभार्थी परिवार रजिस्टर की नकल के लिए आते हैं उनको नियमानुसार कार्रवाई करते हुए नकल जारी करें। वहीं विकास खंड अधिकारी ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत में सफाई शुल्क बहुत धीमी प्रगति से जमा हो रहा है। शुल्क जमा करने में प्रगति की जाए। ऐसे ही सरकारी कई योजनाओं के बारे में समीक्षा की गई। इस मौके पर मौजूद विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्ण पाल सिंह, एडीओ ग्राम विकास सुखदेव सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव, ग्राम पंचायत सचिव अनुपम बाजपेई, बृजेश कुमार, मोतीलाल, प्रमोद शुक्ला, आकांक्षा सक्सेना, कुलदीप राजपूत, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, गौतम, वेद प्रकाश, अरविंद कुमार, कामता प्रसाद पटेल सहित समस्त ग्राम पंचायत के सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *