मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण होने पर बीडीओ खफा

सचिवों को दिये सख्त निर्देश, मनरेगा की स्थिति सुधारने की कही बात
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
नवाबगंज विकासखंड कार्यालय पर बुधवार को विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने सचिवों की बैठक बुलायी। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कई बिंदुओं पर गहन चर्चा की। उसके बाद बीडीओ ने सभी सचिवों को मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण होने की स्थिति में उनको आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी हीला हवाली कर रहे हैं उनके प्रति सचिव सख्त होकर कार्रवाई करें। वहीं विकास खंड अधिकारी ने सभी ग्राम सचिवों को बताया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में मनरेगा की स्थिति को सुधारें। मनरेगा की स्थिति दयनीय होने के कारण विकास खंड का स्तर जिले में गिरता जा रहा है। यदि विकास खंड की प्रोग्रेस का स्तर गिरेगा तो वह संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने में कतई झिझक नहीं करेंगे। तत्काल प्रभाव से संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वही बीडीओ ने कड़े लहजे में सचिवों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के रोजगार सेवकों के विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई करें, ताकि मनरेगा की स्थिति में सुधार हो सके। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ आईएसबी, सचिव प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, मानवेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, जुबैर अहमद, मोतीलाल, कुलदीप राजपूत, बृजनंदन लाल, आकांक्षा सक्सेना, बृजेश कुमार, बृजेश यादव सहित सभी ग्राम सचिव मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *