नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। चुनाव आयोग के द्वारा कराए जा रहे एसआईआर कार्य की जांच करने खंड विकास अधिकारी बूथों पर पहुंचे। जहां कार्य को देखा और लोगों को जागरुक भी किया।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीरपुर, नगर पंचायत क्षेत्र के सिकंदरपुर नहरोसा, शमशाबाद विकास खंड के ग्राम गढिय़ा बबुराला में विकास खंड नवाबगंज अधिकारी अमरेश चौहान ने पहुंचकर लोगों को जागरुक किया और एसआईआर फार्म भरने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शुद्धीकरण के लिए की जा रही है। इसलिए आप लोग फार्म को अवश्य भरकर वीएलओ के पास जमा करें। जिससे समय रहते इसको पूरा किया जा सके। बताते चलें कि निर्वाचन आयोग के द्वारा खंड विकास अधिकारी को एईआरओ की जिम्मेदारी दी गयी है।
बीडीओ ने भ्रमण कर देखी एसआईआर कार्य की प्रगति
