नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रभारी विकास खंड अधिकारी ने एडीओ पंचायत के साथ सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। कार्य अंसतोषजनक पाये जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय पर शनिवार को प्रभारी विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह के साथ विकास खंड क्षेत्र के सभी सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में असंतोषजनक कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किया तथा कई सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वह समय से गांव में सफाई व्यवस्था करें। यदि ऐसा नहीं पाया जाता है तो उक्त सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया की ग्राम पंचायत में समय से पहुंचकर सफाई का कार्य करें। जिससे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर दिखाया जा सके। इस मौके पर प्रभारी विकास खंड अधिकारी सुनील श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, अवनीश सक्सेना अकाउंटेंट, लिपिक सुरेश चंद्र, आलोक दीक्षित तथा सफाई कर्मचारी लवलेश कुमार, वृंदा प्रसाद, दानवीर सिंह, राजवीर सिंह, राजीव कुमार सहित समस्त विकास खंड क्षेत्र के सफाई कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।
