बीडीओ ने गायों का दूध निकालकर खुला छोडऩे वालों गौपालकों को दी चेतावनी

रविवार से गांव-गांव मुनादी कराकर किया जायेगा जागरुक
न मानने वाले लोगों को चिन्हित कर की जायेगी कानूनी कार्यवाही

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खंड विकास अधिकारी प्रकाश उपाध्याय ने सभी गांव वालों से गाय तथा छूटा जानवरों को लेकर एक अपील की है कि जो भी गौपालक अपनी गायों को दूध निकालने के बाद में जानवरों को छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंगा पार के एरिया कुंडापुरा गांव से काफी गाय छोड़ी जाती हैं। जिसके चलते गंगा किनारे कटरी के निवासीगण इस समस्या को लेकर काफी परेशान है। जिसकी शिकायत कई बार उन्होंने पुलिस व प्रशासन अधिकारियों से की। जिसके चलते बीडीओ ने सभी सचिव तथा तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक को बुलाकर बैठक ली। जिसमें चेतावनी दी कि जो भी गौपालक गौवंशों को खुला छोड़ देते है उन सभी के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन सभी को पुलिस द्वारा समझाने का भी प्रयास किया जायेगा। इसके बावजूद भी नहीं मानते है तो गौवंशों को छोडऩे वाले गौपालकों को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। रविवार से ही गांव-गांव मुनादी कराकर लोगों को जागरुक किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *