नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने विकास खंड कार्यालय सभागार में ग्राम सचिवों तथा रोजगार सेवकों की बैठक ली। जिसमें विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने ग्राम सचिव तथा रोजगार सेवकों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक के दौरान रोजगार सेवकों को मनरेगा के कार्य में रुचि लेकर लोगों को शासनादेश के अनुसार रोजगार मुहैया कराने का प्रावधान है और मनरेगा कार्यों में नवाबगंज विकास खंड सबसे कम आंकड़े बता रहा है। सभी रोजगार सेवक कार्य को युद्ध स्तर पर करें। जिससे मनरेगा की स्थिति में सुधार हो सके। वहीं ग्राम सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाकर काम करें। आवास चेकर मेकर, ग्राम पंचायत में कूड़ा कलेक्शन तथा स्वच्छ सफाई व्यवस्था को वरीयता देकर ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करें और जो भी विकास खंड का ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक कार्य में रुचि नहीं दिखायेंगे, उनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, ग्राम पंचायत सचिव जगवीर सिंह यादव, प्रमोद शुक्ला, अनुपम बाजपेई, मोतीलाल, अरविंद कुमार, कुलदीप राजपूत, बृजेश सिंह, आकांक्षा सक्सेना, प्रवीण कुमार, कामता प्रसाद पटेल, वेद प्रकाश, एडियो पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडियो आईएसबी सुखदेव सिंह, एपीओ मनरेगा गौरव दिवाकर, नवनीत कुमार वर्मा तथा रोजगार सेवक पुष्पेंद्र कुमार, नितिन कुमार, राज किशोर, सरजू यादव, विपिन कुमार यादव सहित समस्त रोजगार सेवक बैठक में मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में बीडीओ ने सचिव व रोजगार सेवकों को चेताया
