निरीक्षण करने निकले बीडीओ को ग्राम पंचायत चंदुइया में मिली खामियां

सफाई कराने तथा अधूरे अभिलेखों को दुरुस्त करने के सचिव को दिये निर्देश
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। निरीक्षण पर निकले खंड विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत में कई खामियां मिलीं। जिनको जल्द सुधरने के अधीनस्थों को निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदुइया में खंड विकास अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में टूटी नालियां, बाधित सफाई व्यवस्था सहित कई खामियां मिलीं। जिस पर खण्ड विकास अधिकारी ने संबंधित सफाई कर्मचारी को एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। वहीं पंचायत भवन में पहुंचकर पंचायत सहायक के अभिलेखों को देखा। जिस पर आधे अधूरे अभिलेखों को देखकर खंड विकास अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने नाराजगी जताई। वहीं ग्राम सचिव कुलदीप कुमार को निर्देशित करते हुए बताया कि जो गांव में टूटी हुई नालियां हैं उनको एक सप्ताह के अंदर बनवाकर सही कर दें और सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए ग्राम पंचायत में कोई भी अधिकारी किसी भी समय आ जाए तो किसी भी तरह की सफाई व्यवस्था चौपट ना मिले। जिस पंचायत सहायक को भी निर्देशित करते हुए बताया कि वह भी अपने अभिलेख जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। ऐसे ही कई बिंदुओं पर ग्राम पंचायत अधिकारी तथा पर पंचायत सहायक से जानकारियां लीं। सफाई कर्मचारी को भी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ सुनील श्रीवास्तव, सीएम फॉलोअर इंदल बाबू, ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप राजपूत, ग्राम प्रधान पति अनुराग मिश्रा, पंचायत सहायक सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *