जन चौपाल में सीडीपीओ के न आने से बीडीओ का चढ़ा पारा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में पहुंचकर जनता की समस्याएं सुनीं। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण की शिकायत पर अनुपस्थित सीडीपीओ की उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट करने की बात कही। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलीपुर में शुक्रवार को विकास खंड अधिकारी गगनदीप सिंह ने अपने अधीनस्थों के साथ पंचायत भवन पर बैठकर जन चौपाल के तहत जनता की समस्याएं सुनीं। वहीं बीडीओ को सर्वाधिक समस्याएं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा राशन वितरण का ना होना तथा गांव में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा किए जाने वाले कार्यों से गांव के लोगों को उपेक्षित होना पड़ रहा है। ऐसे कई बिंदुओं पर महिलाओं तथा पुरुषों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बीडीओ ने नवाबगंज ब्लॉक के सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह को फोन लगाया, तो उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा था। जिस पर विकास खंड अधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने अपने साथ एडीओ पंचायत केशन पाल सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि हर जन चौपाल में सीडीपीओ का अनुपस्थित रहना नियम के विरुद्ध है। इससे जाहिर होता है कि वह किसी का कानून नहीं मानते हैं, जबकि शासनादेश के अनुसार विकास खंड कार्यालय के सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को जाकर गांव में जनता की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करने की बात कही जाती है, लेकिन सीडीपीओ मानवेंद्र सिंह किसी भी जन चौपाल में किसी गांव में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए नहीं जाते हैं। जिस पर विकास खंड अधिकारी ने बताया कि ऐसे नकारा सीडीपीओ के विरुद्ध उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी और हर हाल में ऐसे सीडीपीओ के विरुद्ध कार्रवाई करवाने का कार्य करेंगे। वही पंचायत भवन में कराए गए कार्यों से वह संतुष्ट नहीं दिखे। यहां पंचायत भवन की टाइलें कई जगह टूट गई जिस पर ग्राम प्रधान को दोबारा टायलीकरण कराने की बात कही। पंचायत भवन में महिला शौचालय तथा पुरुष शौचालय दोनों ही अव्यवस्थित पाए गए। जिस पर ग्राम प्रधान समर पाल को विकास खंड अधिकारी ने दोबारा से शौचालय बनवाने की बात कही। ग्राम प्रधान को मनरेगा द्वारा पंचायत भवन के सामने मिट्टी डलवाकर वृक्षारोपण कराने की भी बात कही गई। वही क्षेत्र में हो रहे मनरेगा कार्यों में कम श्रमिकों की संख्या देख बीडीओ का पारा चढ़ गया। वह सभी रोजगार सेवकों का मानदेय काटने की कार्रवाई करवाते रहें। बीडीओ ने बताया कि अब जितना रोजगार सेवकों से काम कराएंगे उतना ही इनको मानदेय दिया जाएगा। इस मौके पर एडीओ पंचायत किशन पाल सिंह, ग्राम सचिव सुनील गौतम, ग्राम प्रधान समर पाल सिंह यादव तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *