फैन्सी ड्रेस फुटबाल मैच में भालू, चीता, मोटू की वेशभूषा रही आकर्षण का केंद्र

 ए टीम ने बी टीम को 3-1 से किया पराजित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बड़े दिन के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौर में गुरुवार को प्रथम दिन मुनब्बर सहाय की स्मृति में चर्च कम्पाउंड में फैन्सी ड्रेस फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ। व्यवस्था खेलकूद कमेटी ने देखी। मुनब्बर सहाय की बेटी सोन्टी सहाय की देखरेख में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। संचालन सुजीत सहाय व आदित्य रोहित सहाय ने किया। ए टीम व बी टीम के बीच फैन्सी ड्रेस फुटबॉल मैच खेला गया। पादरी मनोज कुमार ने प्रार्थना के साथ प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। फुटबॉल मैच में चीता, भालू, मोटू, लकड़हारा, बीमार, शुतुरमुर्ग व ममी की वेशभूषा में खिलाडिय़ों ने मैच खेला। ए टीम ने बी टीम को 3-1 से पराजित किया और जीत दर्ज की। आयोजक सोन्टी सहाय ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। उप विजेता टीम भी सम्मानित की गई। ए टीम के विजेता कप्तान अभिजीत सहाय व बी टीम के उपविजेता कप्तान आशीष सहाय को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर ऐस्तर रोज दयाल, पिंकी अवरार, जोर्डन राज, राजीव के लाल, विजय दयाल, रितेश आलिव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *