
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इंस्टाग्राम पर रील बनाने के दौरानएक युवक से प्रेम हो जाने पर एक बच्चे की मां लाखों रुपये के मालजेवर और नगदी लेकर फरार हो गयी। जानकारी होने पर पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी।
आदेश कुमार निवासी गंगलऊ परम नगर थाना नवाबगंज वर्तमान निवासी सांई मंदिर वाली गली भगुआ नगला ने दिये शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसका ६ वर्ष पूर्व विवाह रविता पुत्री नेकराम निवासी ग्राम गुसरापुर थाना नवाबगंज के साथ हुई थी। तीन वर्ष का एक पुत्र है। २० मई शाम ५ बजे साहिल लोट पुत्र नौसा निवासी दुमारा थाना कलायत जिला कैथल हरियाणा मेरे घर से सोने-चांदी के जेवरात, २ लाख १० हजार की नगदी व मेरे पुत्र कृष्णा और पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया। मेरी पत्नी से उसने पता चला है कि उसने शादी कर ली। मेरी पत्नी की उससे इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गयी थी। पीडि़त ने माल जेवर पुत्र और पत्नी को वापस कराये जाने की गुहार लगायी।
