फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर के सामने शिव मंदिर (श्री गैरी शंकर धाम) मंदिर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात में मंदिर के गेट का ताला तोडक़र उसमें रखे शिवजी के त्रिशूल, सर्प और मंदिर में लगे घंटे को चोरी कर लिया गया। सुबह रोजाना की भांति 3 बजे मंदिर की देखरेख कर रहे पुजारी देवेंद्र कटियार मंदिर पर आए तो उन्होंने देखा की मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो जिसमें रखा उक्त सभी सामान गायब था। इसके बाद अन्य लोगों को सूचना दी गई। पुजारी देवेंद्र कटियार के पुत्र पुष्पेंद्र कटियार ने कादरीगेट थाना प्रभारी को लिखित रूप से सूचना दी। आवास विकास चौकी इंचार्ज ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं मोहल्ले के सीसीटीवी कैमरे में रात 2 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति टहलता हुआ दिखायी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
शिव मंदिर से घंटा व अन्य सामान चोरी
