बीईओ ने प्रा0वि0 मदारपुर सहित आधा दर्जन स्कूलों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल ने कंपोजिट विद्यालय ललई, यूपीएस अताईपुर जदीद, प्राथमिक विद्यालय मदारपुर सहित आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथों पर सभी जरूरी संसाधन तत्काल पूरे कराने के लिए कहा। बीईओ कंपोजिट विद्यालय ललई पहुंचे तो वहां प्रार्थना हो रही थी और समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। बूथ पर सभी संसाधनों को व्यवस्थित करने के निर्देश प्रधानाध्यापक धु्रव सिंह को दिये। प्राथमिक विद्यालय मदारपुर पहुंचकर बीईओ ने रसोईघर का निरीक्षण किया। आशा और उमा बच्चों के लिए मीनू के अनुसार सब्जी चावल बना रही थी और मूली, गाजर, चुकंदर, खीरे का सलाद तैयार किया जा रहा था। रसोईया आशा और उमा ने बताया कि प्रतिदिन मीनू के अनुसार खाना बनता है और खाने के साथ बच्चों को सलाद भी दिया जाता है। जिसे बच्चे बड़े ही चाव से खाते हैं। बीईओ ने पीने के पानी की व्यवस्था और शौचालय देखा जो व्यवस्थित मिले। फर्श को तत्काल ग्राम प्रधान से मिलकर ठीक कराने के निर्देश दिए। बूथ पर सभी सुविधाएं ठीक मिलने पर प्रधानाध्यापक की प्रशंसा की। प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि बूथ का नायब तहसीलदार, बीडीओ एवं उपजिलाधिकारी द्वारा बूथ का निरीक्षण किया जा चुका है तथा फर्श आदि की मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित मिला, आंगनबाड़ी अनुपस्थित पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *