फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विद्या भारती द्वारा भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दतिया गेट झांसी में चल रहे 10 दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के सातवें दिन प्रांतीय संगठन मंत्री रजनीश ने सैद्धांतिक सत्र में प्रशिक्षार्थियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
आयोजित शिविर में सातवें दिन संगठन मंत्री रजनीश ने सैद्धांतिक सत्र में कहा कि मन को स्वच्छ रखने के लिए सर्वोत्तम उपाय सेवा करना है। १४ जिलों से आये प्रशिक्षार्थियों को सेवा क्षेत्र के विषय में उन्होंने चर्चा की। सेवा ही एकमात्र ऐसा आभूषण है जो हमारे जीवन को सार्थक सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाता है। प्रशिक्षण के साथ-साथ 8 जिलों से आए हुए 18 प्रांतीय विज्ञान टोली के आचार्य/प्रधानाचार्य की बैठक प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत अयोध्या प्रसाद मिश्र, प्रांत विज्ञान प्रमुख ज्ञानेंद्र कुमार गुप्ता एवं सह प्रांत विज्ञान प्रमुख राजीव सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। संचालन प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने किया। इस अवसर पर सन्तोष, नरेंद्र गुप्ता, भगवान सिंह सेंगर, शिवकरन, अजय कुमार दुबे, शिव सिंह, रत्नेश अवस्थी, राजबहादुर, आशीष दीक्षित, आशीष कुमार गुप्ता, मुन्नालाल, बृजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
मन को स्वच्छ रखने के लिए सर्वोत्तम उपाय सेवा: रजनीश
