स्वर्गधाम पर हो रही अवैध वसूली का भईयन मिश्रा ने किया विरोध

पुलिस से कार्यवाही की उठायी मांग, पिछले सात वर्षों से चल रही है अवैध वसूली
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित स्वर्ग धाम शमशान घाट पर पिछले काफी समय से कुछ अराजकतत्व संस्था के नाम पर अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट पर आने वाले लोगों के पारिवारिकजनों से घाट पर अंतिम क्रिया के नाम पर अवैध रूप से वसूली करते है। समाजसेवी व फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष आशीष मिश्रा भईयन ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि 700 या 500 रुपये लेकर 151 की रसीद थमा दी जाती है, जो लोग इसका बहुत विरोध करते, तो वसूली करने वाले अराजकतत्व उनके साथ में अभद्रता करते है। ऐसा ही एक मामला जब हम लोग घाट पर थे तब हुआ। मेरे द्वारा इसकी जानकारी करने पर संस्था के लोगों ने पहले तो दबाव बनाने का प्रयास किया। जब मैंने सख्ती से बात की तो इस मामले को रफदफा करने एवं माफी मांग लेने की बात सामने आयी। घाट पर रसीद काटने वालों ने कहा कि अब १५१ रुपये ही लिया करेगें। इस अवैध वसूली के खिलाफ संस्था के लोगों ने पूछा की तुम्हे रसीद काटने की किसने अधिकृत किया है तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा पाये। इस संबंध में थानाध्यक्ष कादरीगेट आमोद सिंह को फोन पर जानकारी दी गई। तुरन्त मौके पर पुलिस को भेजा गया। यह अवैध वसूली का कार्य पिछले सात वर्षों से चल रहा है। भईयन मिश्रा ने कहा कि इस तरह की कोई अवैध वसूली करते हुए मिले तो हमें सूचना दे। हम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *