गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिन मेडिकल कालेज में पूजन के साथ हुआ भजन कीर्तन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे सप्त दिवसीय श्री गणेश पूजा महोत्सव के चतुर्थ चरण में बैच-2022 के द्वारा पूजन, आरती एवं भजन संध्या के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे भारत में बहुत श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। भक्तगण उन्हें विघ्नहर्ता मानते हैं, यानी हर प्रकार की बाधा को दूर करने वाले। इन्हें गजानन, एकदंत, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक जैसे कई नामों से जाना जाता है। बप्पा का आगमन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होता है। 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव समापन होगा। भक्त गणपति को घर लाते हैं और भक्त अपने घरों, पाण्डालों में तीन दिन, पांच, सात, दिन, नौ दिन व दस दिनों में उनकी पूजा-अर्चना कर उनसे सुख, शांति व सफलता की कामना करते हैं। मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन में चल रहे गणेश पूजा महोत्सव में बैच 2022 फूड स्टॉल का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के फूड आदि रखे गये। लजीज व्यंजन का गणेश महोत्सव में प्रसाद के तौर पर लुफ्त उठाया गया। सुबह 7 बजे से 8:30बजे तक पूजन व प्रसाद वितरण हुआ। प्रात: आरती में बैच 2019 के विपिन, अंशू आर्य, रुपाली, अपूर्वा, कृतिका गौतम, हर्षिता व बैच 2022 के अंकित, यश, ओम, प्रांजल, प्रवीन, ईशा, आशा, पार्थ, अनिरुद्ध, राज एवं समस्त बैच के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। देर शाम 5 बजे से 7 बजे तक आतरी व भजन संध्या, प्रसाद वितरण तथा फूड स्टाल लगाये गये। वहीं भक्तों ने कीर्तन कर गणेश जी के जन्म और उनके विघ्नहर्ता स्वरूप की कथाएं सुनी। मान्यता है कि गणेश महोत्सव के चौथे दिन गणेश जी को गुड़ और नारियल से बनी चीजें अर्पित कर सकते हैं। यह भोग उन्हें बहुत पसंद है। मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के प्रशासनिक भवन विराजे भगवान गजानन के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ लगी रहती है। फूड स्टाल -1 में आराध्या, पलक, खुशबू, शिवानी, सेनम ने भाग लिया। फूड स्टाल-2 में भाव्या, प्रियांशी, कोमल, समर्पित ने प्रतिभाग किया। फूड स्टाल-3 में अभिनाश, करन, विश्वजीत ने भाग लिया। गेम स्टॉल गु्रप में यश व आशुतोष ने भाग लिया। साथ ही भजन संध्या गु्रप में आशा, सीमा, आंचल, ईशा, अंकित, प्रवीण, यश, राज द्वारा भक्ति मय गीत प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रतिभागी प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *