नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से नाराज किसान यूनियन स्वराज गुट के कार्यकर्ताओं ने आतंकी संगठन का कस्बे के चौराहे पर पूतला फूंका। साथ ही कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार कस्बा नवाबगंज चौराहे पर दो दिन पूर्व जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर एक आतंकी संगठन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। उक्त घटना पर किसान यूनियन स्वराज गुट के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए आतंंकवाद का पुतला दहन किया। वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और सभी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों ने पर्यटकों के साथ घटी घटना के बारे में कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से जवाबी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर किसान यूनियन स्वराज गुट के जिला अध्यक्ष प्रमोद राठौड़, आदेश यादव, पप्पू राठौर, लाल नट, अधिकारी लाल श्रीवास्तव सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाकियू (स्वराज गुट) ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा कर फूंका पुतला
