भाकियू अखण्ड ने उपजिलाधिकारी को नोटिस देकर मांगा जबाव

 मुख्यमंत्री सम्बोधित भेजा मांग पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन अखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोमवंशी अपने साथियों के साथ तहसील अमृतपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में दर्शाया कि ग्राम निबिया, गंधिया, तुषौर, तुर्काटा, बिलालपुर आदि गांवों से होकर निकल रहे हाइवे में किसानों की जमीनें अधिग्रहण की जा रही है। जिसमें किसानों की जमीन का सर्किल रेट पुराना रखा गया है। जिस वजह से किसानों को कम मुआवजा मिल रहा है। गंगा-रामगंगा के बीच का क्षेत्र है। प्रतिवर्ष सैलाब आता है, किसानों के पास जमीन बहुत कम है। इसलिए किसानों को सर्किल रेट वर्तमान का देखते हुए मुआवजा बढ़ाया जाये और गंगापार क्षेत्र में हो रही बिजली की कटौती एवं कनेक्शन कटौती को बंद किया जाये। साथ ही लिंक एक्सप्रेस वे हाइवे एवं खनन अधिकारी को लेकर ज्ञापन तथा प्रसाशन को कारण बताओ नोटिस दिया तथा थाना अध्यक्ष राजेपुर के प्रति नाराजगी जताई। इस मौके पर नेत्रपाल सिंह, लकी खां, मनोज सिंह राठौर, शमशाद खां, मुनिपाल सिंह परमार, आकाश राठौर, रंजीत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह राठौर, प्रशांत सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *