भाकियू अखण्ड प्रदेश ने इटावा बरेली हाइवे की जांच की उठायी मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्टे्रट को सौंपा। ज्ञापन देकर सात सूत्रीय मांगों में इटावा बरेली मार्ग चौड़ीकरण व नवीनीकरण किया गया है। उसमें गोलमाल कम्पनी द्वारा किया गया है, जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया और मानकविहीन है। अभी से ही हाइवे रोड क्षतिग्रस्त होने लगा है। हाइवे पर बनाये गये डिवाइडर पर जो लाइटे लगायी गई है वह तरह से फेल है। लाइटे चालू होने से पहले बंद हो जाती है। कम लाइटे होने के कारण ओवरलोड का खतरा बना हुआ। हाइवे के बीच में कट दिये गये है वह नियमानुसार नहीं है। हाउस व पेट्रोल पम्प वालों से पैसे लेकर नियम विरुद्ध तरीके से रोड बनाया गया है उसकी जांच हो। रोड पर कोई सिंगनल नहीं है। रोड पर जाली ज्यादातर नहीं है। नाले के अंदर कोई सिफ्टिंग नहीं है। एनएच-७३० का निर्माण हुआ वह अभी तक ३८ लोगों की हाइवे पर लापरवाही से मौत हो चुकी है। गंगा व रामगंगा पुल दोनों पुलों में बड़ा गोलमाल हुआ है। कई बार मरम्मत हो चुकी है, त्यौहार आने वाला है, ऐसे में कई बार पुल बंद हो चुका है, शीघ्र जांच करायी जाये। वहीं दूसरे ज्ञापन में ब्लाक राजेपुर के बाढ़ के कारण किसानों की ज्यादातर फसले बरबाद हुई है। मजदूर भी परेशान है। सर्वे के नाम पर पक्षपात हुआ है। पीडि़त किसानों को मुआवजा दिलाया जाये। बाढ़ पीडि़त इलाके में शिविर लगाकर संक्रमण रोकने के लिए दवाइयां दी जाये। 15 दिन के कार्य पूरे नहीं हुए तो किसान यूनियन आंदोलन करेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव राजेश दीक्षित उर्फ बबलू, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, भानु वर्मा, छन्नू प्रधान, रवि शुक्ला, मोहित खन्ना, अमित त्रिपाठी, पूरन सिंह, गिरीश चंद्र शाक्य, राजवीर सिंह, इकरा खान, शांति देवी, मुन्नी देवी, आशा राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *