
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन ८ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। किसानों की समस्याओं को देखते हुए ज्ञापन में मांग की गयी नवीन मंडी शमशाबाद बहुत जर्जर हालत में है। जिसको ठीक कराया जाये, मंडी की तरफ से महीनों पूर्व आश्वासन मिला था अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ, छिछौनापुर पट्टी विद्युत स्टेशन शमशाबाद में १२ ट्यूबवेल के बीच १०० केवी का ट्रांसफार्मर है। जिससे सिंचाई नहीं हो पाती है और फसलें नष्ट हो रही हैं, अविलंब बड़ा ट्रांसफार्मर रखवाया जाये। एमडी ने आदेश भी किया था, लेकिन अभी तक ट्रासफार्मर नहीं रखवाया गया। विद्युत की हो रही अघोषित कटौती को रोका जाये, शमशाबाद बाया फैजबाग से रोडवेज बसें चलायी जायें, आवारा गौवंशों को पकड़कर गौशाला में बंद कराया जाये, घर के मुखिया की मृत्यु होने के बाद विरासत चढ़वाने के लिए लेखपाल धन उगाही करते हैं उस पर रोक लगायी जाये, चीनी मिल पर बकाया किसानों का भुगतान अविलंब दिलाया जाये, किसानों के ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ करने का वायदा अभी पूरा नहीं किया गया, उसे पूरा किया जाये, आदि मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संजय गंगवार, राम बहादुर राजपूत, डॉ0 कैलाश यादव, राम निवास, रामवरन यादव, सलमान अहमद, नन्हेंलाल, जगदीश, बृजेश कुमार, राधेश्याम, नवीनचंद्र, बृजेश पाल आदि किसान मौजूद रहे।
