फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय आवाह्न पर मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टे्रट पहुंचकर भाकियू नेताओं ने अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में दर्शाया कि प्रदेश के अंदर कृषि में नहरी व्यवस्था के साथ निजी नलकूप सिंचाई करने के लिए महत्वपूर्ण अंग है। 22 मार्च को आदेश जारी हुआ कि कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय १० बजे से घटाकर ७ बजे कर दिया गया है। जिसकी सप्लाई दो भागों में वर्गीकृत कर दी गई है। सुबह ५:१५ से ११:१५ तक, शाम ४ बजे से ६ बजे तक निर्धारित हुई है। इतने कम समय में कटौती के साथ किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पायेगा और फसलों का नुकसान होगा। विद्युत फीडर पर सात घंटे आपूर्ति देने का प्रस्ताव किया जाये। ब्लाक मोहम्मदाबाद के बराकेशव एवं सिनोड़ा पृथ्वी में वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के आधार पर चकबंदी निरस्त की जाये। कमालगंज के बहोरा की चकबंदी निरस्त की जाये। उसमें अनिमियततायें है। अमृतपुर तहसील के गंगा के किनारे सैकड़ों गांव है। बाढ़ में फसलें नष्ट हो जाती है। पांचाल घाट से ढाई घाट कायमगंज तहसील की ग्राम सभा बहवलपुर के नगला धीरम ढाई घाट पर तटबंध बनवाया जाये। ग्राम सभा गुडेरा मजरा हीरा नगर तक बांध बनवाया जाये। भाकियू नेताओं पर लिखे गये मुकदमों को वापस लिया जाये। ढिलवाल, धारमपुर, सातनपुर मण्डी तक रुके हुए मार्ग बनवाया जाये। जिससे किसान अपना आलू मण्डी पहुंचा सकें। गंगा के क्षेत्र पंाचाल घाट स्थित उतरी साइड में टीन शेड व पेयजल की व्यवस्था की जाये। रानी अवंतीबाई लोधी का स्थापना दिवस बघार नाले पर किया जाये। विक्रांत सिंह लोधी ने निजी जमीन भी उपलब्ध करा दी है आदि समस्याओं को लेकर १३ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसान नेता नरेन्द्र सिंह के पुत्र का कैंसर के चलते निधन हो गया। जिस कारण धरना प्रदर्शन स्थगित किया। इस मौके पर बुंदेलखंड कानपुर जोन के उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष अजय कटियार, प्रेमपाल सिंह, ब्रजेश गंगवार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव, मुकेश शर्मा, अनीश सिंह सोनू, संजय यादव, शिवराम सिंह, बबलू खटीक, विजय सिंह शाक्य, सत्यराम राजपूत, सूरज सक्सेना, प्रेमवीर, रजनीश कुमार, मोनू, अभिषेक कटियार, अजीत सोमवंशी, सुधीर कटियार आदि उपस्थित रहे।
भाकियू ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
