किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाल भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसान हितों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टरों का जुलूस निकाला। ट्रैक्टरों पर तिरंगे झंडे व किसान यूनियन के झंडे लगाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि अमृतपुर तहसील के किसान हर साल गंगा में बाढ़ आने से किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं, घरों में पानी भर जाता है। पांचाल घाट से लेकर अमृतपुर तक बांध बनवाया जाये। जिससे किसानों की फसल व जमीन सुरक्षित रहे। चुनाव के दौरान सरकार ने घोषणा की थी कि किसानों की सिंचाई हेतु बिजली फ्री देंगे, नलकूप के बिलों को माफ भी नहीं किया गया और वायदा के मुताबिक बिजली भी नहीं दी गयी। प्रदेश के कई हिस्सों में भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के एक रुपी पालिसी के आधार पर किसानों की भूमि अधिग्रहण करें और मुआवजा राशि सर्किल रेट से चार गुनी अधिक दी जाये। एनजीटी के नियमों में किसानों के लिए ढील देने का काम किया जाये, जिससे कृषि में काम आने वाली सभी मशीनरी व साधनों में छूट मिल सके। आवारा पशुओं की समस्या विकराल है। छुट्टा पशुओं को गौशाला में पहुंचाये जायें। जिससे किसानों की फसलों की सुरक्षा हो सके, फसलों के उचित लाभकारी मूल्य भी दिये जायें, घरेलू विद्युत बिलों में एक मुश्त समाधान योजना की जाये, गंगा बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसलें नष्ट होने पर मुआवजा दिया जाये, यशोदा कोल्ड स्टोरेज में किसानों का आलू भंडारित है। कोई कार्यवाही न की जाये, जिससे नुकसान उठाना पड़े आदि मांगों को लेकर किसान यूनियन ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा, लक्ष्मीशंकर जोशी, विजय कटियार, सुग्रीव पाल, संजीव यादव, बिट्टो देवीतारा देवी, अशोक फौजी, सुबोध यादव, सोनू सोमवंशी, कुलदीप अवस्थी, सत्यराम राजपूत, संजय यादव आदि किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *