फर्जी लोन मामले को लेकर भाकियू देगी धरना

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश महासचिव संजय सिंह के निवास पर पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। मसेनी स्थित पांचाल घाट रोड पर उन्होंने अपने निवास पर पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि १७ ग्रामीणों का लगभग ३७ लाख रुपये का फर्जी लोन फाइनेंस कंपनी द्वारा करा दिया गया। जिसका एआरटीओ द्वारा गाड़ी मालिकों के गैर आवेदन किये हुए हैं। जो गलत तरीके से डुप्लीकेट आर.सी. प्रिंट की गयी तथा ठंडी सड़क स्थित एक बैंक द्वारा फर्जी कूटरचित तरीके से खाते खोले गये। जिसमें अन्य लोगों द्वारा रुपया निकालकर गवन कर लिया गया। पत्रकार वार्ता में संजय सिंह, नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने कहा कि गाड़ी मालिकों से सत्यम दुबे द्वारा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग में २०-२० हजार रुपये में लगवा देने के नाम पर गुमराह कर फोटो ली गयी। फाइसेंस कंपनी द्वारा कूटरचित तरीके से दस्तावेज तैयार किये गये। फील्ड आफीसर भी इसमें शामिल हैं। एआरटओ विभाग द्वारा डुप्लीकेट आर.सी. प्रिन्ट की गयीं। जिसका आवेदन गाड़ी मालिकों ने नहीं दिया था।
गाड़ी मालिकों पर फर्जी लोन हुआ है। इसकी आवाज उठाना चालू की, तो उल्टा ही कथित तौर पर मुकदमा कादरीगेट थाने में पंजीकृत कराया गया है। इन सभी को न्याय नहीं मिला, तो सोमवार से कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन भानू गुट धरना देकर प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में नरेंद्र सिंह सोमवंशी, बबलू सोमवंशी, राजेश दीक्षित उर्फ बबबू, अवधेश सोमवंशी, अंबरीश शुक्ला, नेत्रपाल, रक्षपाल सोमवंशी, शिशुपाल सिंह राजपूत, आदित्य मिश्रा आदि वाहन स्वामी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *