भाकियू कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में मुख्यालय पर पहुंचकर दिया धरना

गदनपुर चैन में पीडि़ता पर दर्ज कराये गये मुकदमे को वापस करने व ध्वस्त किये गये मकान का मुआवजा तथा आवास दिलाने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों पानी की टंकी के लिए चिन्हित की गई जमीन को एसडीएम ने दबंगों से कब्जा मुक्त करायी थी। दबंगों ने गाली-गलौज कर कराये जा रहे निर्माण कार्य का रोक दिया था तथा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की धमकी दी थी। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी घटना को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विवेक सिंह प्रताप के नेतृत्व में लगभग 40 से 45 लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसान यूनियन की मांग है कि पीडि़ता गुड्डी देवी आदि पर दर्ज कराये गये मुकदमे को वापस लिया जाये और रहने के लिए जगह तथा मुआवजा भी दिलाया जाये। सूचना पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, सीओ सीटी प्रदीप सिंह ने वार्ता की। एसडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने आश्वान दिया कि आवासहीन महिला को आवास के लिए पट्टा किया जायेगा। इसके बावजूद भी किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर चैन जहां सरकार की योजना हर घर नल से जल के अंतर्गत जल निगम द्वारा सरकारी जमीन पर फाउंडेशन बनाकर टंकी का निर्माण कराया जाना सुनिश्चित हुआ था। गांव के ही सुखवीर पुत्र उधम सिंह, गुड्डी देवी पत्नी उधन सिंह, मंगला देवी पत्नी उधन सिंह, राजेंद्र पुत्र लज्जाराम आदि लोगों द्वारा नव निर्माण के माध्यम से सरकारी जमीन पर दीवार उठाकर झोपड़ी डाल पशुओं को बांध अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। क्षेत्राधिकारी कायमगंज व लेखपाल कानूनगो ने मामले की जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई के आदेश दिए थे। दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार इसी खसरा नंबर की जमीन पर सुल्तान पुत्र श्रीराम, उधन पुत्र देशराज, विजेंद्र सिंह पुत्र इतवारी लाल, रामअवतार पुत्र ना मालूम द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। 5 जुलाई को जल निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को उक्त लोगों ने रोका था गुड्डी देवी, मंगला देवी द्वारा कब्जा हटाने का विरोध करने पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की धमकी दी गई थी। उक्त प्रकरण को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल विवेक कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। गुरुवार को उप जिलाधिकारी, कायमगंज सीओ, कायमगंज तहसीलदार कानूनगो के साथ गांव में पहुंचे और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। इस संबंध में लेखपाल बकसुरी, विवेक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने धारा 353, 506 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर विवेक सिंह प्रताप के नेतृत्व में लगभग 40 से 45 लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गुड्डी देवी व मंगला देवी पर दर्ज कराये गये मुकदमे को वापस करने तथा आवास दिलाने और नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए धरना शुरु कर दिया। सूचना पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र, सीओ सीटी प्रदीप सिंह ने वार्ता की। एसडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने आश्वान दिया कि आवासहीन महिला को आवास के लिए पट्टा किया जायेगा। खबर लिखे जाने तक किसानों ने धरना समाप्त नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *