भगवान नरसिंह के जन्मोत्सव पर हुआ भण्डारे का आयोजन

भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनाया उत्सव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट स्थित सनकादेश्वर महाकाल मंदिर में बुधवार को भगवान नरसिंह जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल कन्याभोज व हवन व भण्डारे का आयोजन किया गया। महाकाल मंदिर के प्रमुख साध्वी अर्चना दीक्षित के द्वारा नरसिंह प्रतिमा का नूतन वस्त्रों से अलंकृत व पुष्प माला के साथ दीप प्रज्वलित कर आरती की गई। मंदिर में महायज्ञ में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। भगवान नरसिंह के अवतार पर प्रसन्न होकर भक्तों ने आहूतियां दी। शुक्ल पक्ष चतुर्थदशी को हिरणा कश्यप दैत्य के आतंक से भक्त प्रहलाद की करुणाभरी पुकार से स्तम्भ फाडक़र भगवान नरसिंह ने अवतार लिया तथा हिरण्यकश्यप को कभी किसी वस्तु व शस्त्र से न मरने का वरदान प्राप्त था। संध्या काल के समय न दिन व न रात, न ऊपर न नीचे, पशु व न मनुष्य, न अस्त्र न शस्त्र, न रात न दिन समय चक्र के वास्ते शेर नीचे मनुष्य के रुप में नरसिंह ने प्रकट होकर अपने हरि भक्त को बचाकर हिरण्यकश्यप का संहार किया। पांचाल घाट स्थित सनकादेश्वर महाकाल मंदिर पर अवतरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चंदन कटियार, अवधेश बाजपेयी, रामबाबू चौरसिया, देवेन्द्र, मुकेश, रविकांत, सुरेन्द्र, लक्ष्मी, सरोज, सिखा, जगदेवी, मीरा, पदमा आदि भक्त मौजूद रहे। साथ ही सेवादास बाबा बेंचेगिरी, विजय गिरी, छोटे गिरी, मनोजानंद, चेतनानंद आदि साधु-संतों ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *