फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गीतांजलि हॉस्पिटल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बीत सात दिनों से चल रही भगवत कथा का बीते दिन समापन हो गया। आज भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
जानकारी के अनुसार आवास विकास स्थित गीतांजलि हॉस्पिटलस एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बीते सात दिनों से भागवत कथा चल रही थी। बीते दिन शिवरात्रि के पर्व पर कथा विराम को प्राप्त हुई। गुरुवार केेे उपरोक्त हॉस्पिटल में भंडारा के आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डॉक्टर दीपक तिवारी, डॉक्टर अजय तिवारी, डॉक्टर प्रज्ञा मिश्रा, डॉक्टर विजय तिवारी, डॉक्टर सुरेंद्र द्विवेदी, कथा व्यास डॉक्टर अंजुला तिवारी और स्टाफ के कई लोग अमर सिंह, राहुल कुमार, आशीष, राजेश कुमार, अनुभव मिश्रा, अखिलेश, शिवम, जापान सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा।
भागवत कथा के समापन पर हुआ भंडारा
