बाबा नीमकरोरी के स्थापना दिवस पर भण्डारे का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाबा नीम करोरी महाराज आईटीआई चौराहा मंदिर विग्रह स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ धूमधाम से मनाया गया। साथ ही भण्डारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा दरबार में माथा टेंका।
30 वर्षों से लगातार स्थापना दिवस का आयोजन ओमप्रकाश दास द्वारा किया जा रहा है। इस बार भी मालपुआ सब्जी का भंडारा हुआ। सुबह से ही भक्तों की आमद शुरू हो गई। प्रसिद्ध संत मौनी बाबा के सानिध्य में पूजा अर्चना हुई। कन्या भोज व संत भोज उपरांत भंडारे का आयोजन हुआ। देसी घी से निर्मित मालपुआ वा सब्जी हलवा इत्यादि का प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया। ओमप्रकाश दास ने कहा कि सभी कुछ बाबा के आशीर्वाद से हो रहा है यह मंदिर काफी प्राचीन है। लगभग तीस वर्ष पहले बाबा की विग्रह स्थापना इस मंदिर में हुई थी। तभी से उनके आशीर्वाद से ये आयोजन होता आ रहा है और जब तक बाबा की इच्छा होगी तब तक होता रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी, संजय शुक्ला, शंकर लाल गुप्ता, अमित गुप्ता, बबलू गुप्ता, दीपक शाक्य, मोनू चौहान, मृदुल राजपूत, राजेश बाजपेई, ठाकुर पांडे, बापू सोनी, राधा देवी आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *